कृष्णा नदी में मिली वर्षों पुरानी विष्णु जी की मूर्ति

कर्नाटक के रायचूर जिले में स्थित कृष्ण नदी से भगवान विष्णु की एक प्राचीन मूर्ति मिली है बताया जा रहा है कि यह प्रतिमा अयोध्या में नौनिर्मित रामलला की प्रतिमा से काफी मिलती-जुलती है ऐसा माना जा रहा है कि यह प्राचीन विग्रह पुरातत्व के अनुसार 11वीं या 12वीं शताब्दी की हो सकती है रामलला की प्रतिमा की तरह भगवान विष्णु की इस मूर्ति में भी प्रभा मंडल के चारों ओर दश अवतारों को उकेरा गया है।

सूत्रों के अनुसार इस अनूठे संयोग में सबसे अद्भुत बात यह है कि यह हजारों साल पुरानी प्रतिमा का रंग रूप और स्वरूप अयोध्या में बने रामलला से काफी मिलता है वहीं ऐसा भी बताया जा रहा है कि भगवान विष्णु के इस विग्रह के साथ भगवान का एक प्राचीन शिवलिंग भी मिला है। रायचूर यूनिवर्सिटी में प्राचीन इतिहास और पुरातत्व की लेक्चरर डॉर पद्मजा देसाई ने भगवान विष्णु की प्रतिमा के संबंध में बताया है कि यह निश्चित रूप से किसी मंदिर के गर्भगृह का हिस्सा रहा होगा संभावित इसे मंदिर में हुए तोड़फोड़ से बचाने के लिए नदी में डाल दिया गया होगा इस प्रतिमा को थोड़ी क्षति पहुंची है विग्रह की नाक थोड़ी क्षतिग्रस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *